BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव संपन्न..

Admin

Fri, Feb 17, 2023
रायपुर | संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि मैनपाट महोत्सव की भव्यता लगातार बढ़ते जा रही है। छत्तीसगढ़ी की संस्कृति को सहेजने और सवारने में यह महोत्सव काफी सफल हुआ है। इस महोत्सव में सरगुजा अंचल को नयी पहचान दी है। महोत्सव से लोक कलाकारों और रंगकर्मियों को बेहतर मंच मिला है। संस्कृति मंत्री भगत ने आज सरगुजा जिला के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय “मैनपाट महोत्सव“ महोत्सव के समापन समारोह संबोधित कर रहे थे। संस्कृति मंत्री भगत ने कहा कि मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। यहां हवाई पट्टी बनने से सुविधाएं और बढ़ेंगी। साथ ही सैलानी भी बड़ी संख्या में आएंगे। इस मौके पर खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। समापन अवसर पर बॉलीवुड सिंगर एवं पंजाबी रॉक स्टार दलेर मेहंदी ने अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। पंजाबी रॉक स्टार की देश भक्ति गीत की रंग दे बसंती चोला प्रस्तुति पर लोगों ने तिरंगा झंडा लहरा कर खुशी जाहिर की। समारोह में छत्तीसगढ़ी गायिका अलका परघनिया, जसगीत गायक दिलीप षडंगी, रंग-झरोखा के दुष्यंत हरमुख एवं सौरव वैभव ने भी शानदार प्रस्तुति दी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें