BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: नशीली दवा की सप्लाई करने वाले डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Admin

Tue, Feb 14, 2023
भिलाई | नशीली दवाइयां सप्लाई करने वाले वेटरनरी डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9600 नशीली टेबलेट जब्त की हैं | एसपी डॉ, अभिषेक पल्लव ने पत्रकारवार्ता में आरोपियों से बारी-बारी से पूछताछ की | आरोपी सेक्टर-7 निवासी मोनू सरदार (31 वर्ष) ने नशीली दवाई बेचना स्वीकार किया | उसने बताया कि उसकी मुलाकात हुडको निवासी वेटरनरी डॉ. अंकुश कुमार (29 वर्ष) से हुई | फिर उसी से वह नशीली दवाइयों का बॉक्स खरीदने लगा | वह एक बॉक्स को 1400 रुपए में खरीदता था और रोज 10 लोगों को बेचता था | एक पत्ती नशीली दवा को 120 रुपए में बेचता था | एसपी ने जब अंकुश से पूछताछ की तो उसने मुख्य नशीली दवाइयों को खरीदना बताया | शैलेश शर्मा दो बार नशीली दवा के मामले में जेल जा चुका है | 20 दिन पहले ही जेल से छुटा था और फिर यही काम शुरू कर दिया | आरोपी डॉ. अंकुश ने बताया कि बिहार के मोतिहारी के एक दवा विक्रेता से शैलेंद्र ने उसकी पहचान कराई थी | इस बीच शैलेंद्र जेल चला गया, लेकिन अंकुश ने दवाई की सप्लाई करना बंद नहीं किया | कुरियर के जरिए जेल के अंदर से शैलेंद्र के इशारे पर दवाइयों की बिक्री कर रहा था |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें