BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: तेंदुए की खाल तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार

Admin

Fri, Oct 13, 2023

रायपुर.

मनेन्द्रगढ़ वनमण्डल अंतर्गत कुंवारपुर परिक्षेत्र में वन्यप्राणी तेंदुए की खाल की अवैध तस्करी करने के मामले में तीन आरोपियों को वन विभाग के उड़नदस्ता दल एवं वन कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से तेंदए की खाल और तस्करी में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल क्राइम लाईफ कंट्रोल ब्यूरो रायपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कुंवारपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर में चांग माता मन्दिर मार्ग पर संदिग्ध हालत मे खड़े हैं। जिनके पास वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल है और ये लोग इसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता दल ने स्थानीय वन कर्मचारियों के सहयोग से कुंवारपुर परिक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर परिसर के चांगदेवी माता मंदिर चौराहा के नजदीक सड़क पर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े मदन सिंह निवासी ग्राम खमरौध, पवन यादव ग्राम खमरोध, राजेन्द्र सिंह ग्राम भगवानपुर को पकड़ा गया। टीम द्वारा बाइक की जांच करने पर बाइक मे वन्यप्राणी तेंदुए की खाल मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें