BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: जब्त नकली आयुर्वैदिक दवा वाताहरी वटी की 19 बोरी ले उड़े चोर

Admin

Mon, Feb 13, 2023
रायपुर | घटना शुक्रवार रात की है | आयुर्वैदिक दवा के नाम पर पूरे प्रदेश में बेचीं जा रही नकली आयुर्वेदिक दवा वाताहरी वटी की 19 बोरियां चोर ले भागे | इन बोरियों को ड्रग विभाग ने 2 फरवरी को जब्त किया था | इससे ड्रग विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के होश उड़ गए | विभाग ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना दी | पुलिस देर रात तक चोरों की तलाश में लगी रही | बाद में कुछ महिलाओं को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है | उनसे पूछताछ की जा रही है | उल्लेखनीय है कि ड्रग विभाग की टीम ने 2 फरवरी को रायपुर और बलौदाबाजार में छापा मारकर 10 करोड़ की नकली आयुर्वैदिक वाताहरी वटी जब्त किया था | पुलिस मामले की जांच कर रही है | चोरी गया माल ड्रग विभाग ने जब्त किया था | एक बोरी में 50 से ज्यादा छोटे-छोटे डिब्बे थे और इन डिब्बों में वाताहरी वटी की छोटे-छोटे डिब्बे रखे गए थे | पूरी घटना आधी रात को विभाग में हुई | सीसीटीवी में कुछ महिलाएं बोरी ले जाते हुए दिखी हैं | गंभीर बीमारियां दे रही नकली दवा जब्त आयुर्वैदिक वाताहरी वटी चंदा आयुष ने बनाई है | पूरे मामले की जांच चल रही है | इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा | इसके बाद नकली दवा बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी | उल्लेखनीय है कि आर्थराइटिस (जोड़ो की सूजन या दर्द) सहित अनेक रोगों का आयुर्वैदिक दवा से उपचार किया जाता है | इनमे से कई लोग इन्ही जब्त दवाओं का इस्तेमाल करते थे, लेकिन इसमें दर्दनाशकएलोपैथिकदवाएं मिला दिया जाता था | इससे आमाशय, किडनी और लीवर के लिए काफी नुकसान दायक साबित हो रहा था |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें