BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: विष्णुदेव सरकार : आज शाम मंत्रिमंडल में ये नौ विधायक बनेंगे मंत्री

Admin

Fri, Dec 22, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आज साय मंत्रिमंडल का पहली बार गठन होने जा रहा है। आज दोपहर 11:45 बजे से सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। किस किस विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इसका इंतजार विधायकों के साथ ही प्रदेश की जनता को भी था। ऐसे में नौ नाम सामने आए हैं।

https://www.youtube.com/live/1L5dwsXxu00?si=CTXHx7-6oHlp299p

बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद इसका एलान किया। साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। जिसमें कुल नौ विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले बीती 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई थी।

ये नौ विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
1. बृजमोहन अग्रवाल
2. रामविचार नेताम
3. केदार कश्यप
4. दयालदास बघेल
5. लखन देवांगन
6. श्याम बिहारी जायसवाल
7. ओपी चौधरी
8. टंकराम वर्मा
9. लक्ष्मी राजवाड़े

मंत्रिमंडल के गठन पर क्या बोले थे सीएम साय
मंत्रिमंडल गठन पर सीएम साय ने कहा कि मैं हाल ही में दिल्ली गया था, जहां मैंने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। नामों को लेकर चर्चा हुई। नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरे शामिल होंगे। कैबिनेट विस्तार के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन यह जल्दी ही किया जाएगा। विष्णुदेव साय ने बीते सप्ताह दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कैबिनेट में 10 और सदस्यों को शामिल किया जा सकता है। संविधान के नियमों के तहत 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में सीएम को जोड़कर अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं।

13 दिसंबर को मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पद की हुई शपथ
इससे पहले 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके बाद अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें