BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: स्वच्छता दीदियों का मानदेय में इसी माह होगी वृद्धी

Admin

Wed, Sep 13, 2023
रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी योजना अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों के माह सितम्बर 2023 से मानदेय वृद्धि अनुसार राज्य शासन ने आगामी एक वर्ष के लिए राशि की स्वीकृत जारी कर दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की थी। राज्य शासन द्वारा स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि अनुसार 7200 रूपए के मान से 9232 मानव बल हेतु अगले एक वर्ष (01 अक्टूबर 2023 से 30 सितम्बर 2024 तक) के लिए मानदेय हेतु 79 करोड़ 76 लाख 44 हजार 800 रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकायों को अनिवार्य देयताओं को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के चुंगी क्षतिपूर्ति मद की शेष राशि के अग्रिम आहरण हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें