BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया मंत्री पद से भी दिया इस्तीफा

Admin

Thu, Dec 7, 2023

भोपाल
 मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच मध्य प्रदेश के दो दिग्गज नेताओं ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। प्रहलाद पटेल ने नरसिंहपुर सीट से चुनाव जीता है और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आए हैं।

मध्य प्रदेश में सीएम के फेस को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। लेकिन सियासी गलियारों में हलचल तेज है ऐसे में नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा के बाद दोनों ही नेता सीएम की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश में सीएम फेस को लेकर बैठकों का दौर जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें