BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल

Admin

Wed, Dec 13, 2023

कांकेर.
विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनना आदिवासी समाज के लिए उपलब्धि और गर्व का विषयजनजाति बहुल छत्तीसगढ़ में जनजाति वर्ग से नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के चुने जाने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आदिवासी समुदाय इसे एक बड़ी उपलब्धि के साथ गर्व का विषय मान रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आदिवासी समुदाय से नवनियुक्त मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में कार्य होगा।

कांकेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए आदिवासी नेता आशाराम नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री चुना गया है, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनाए जाने की दो दशक पुरानी मांग रही है, इसे ध्यान में रखते हुए स्वच्छ छवि और सकारात्मक सोच के धनी विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना गया है। प्रदेशवासियों के लिए इससे अधिक खुशी की बात और नहीं हो सकती कि वर्षों पुरानी मांग तथा जनभावनाओं का खयाल रखते हुए आदिवासी समाज से प्रदेश के मुखिया का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तत्परता से होगा और समाज के सभी तबकों को आसानी से योजनाओं का लाभ मिलेगा।

साय के गृह क्षेत्र जशपुर के आम नागरिकों का कहना है कि विष्णुदेव साय मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। वे हमेशा जनजाति वर्ग के लोगों से मिलकर मदद करते रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री चुने जाने पर पूरा जनजाति समाज बहुत खुश है। उम्मीद है वे आदिवासी समाज पर विशेष ध्यान देंगे और उनके विकास के लिए काम करेंगे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें