BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: एलिवेटेड ब्रिज बनने से पहले ही लेन हटाने का है प्रस्ताव, लेन में प्रवेश करने वालों के चालान बनने से लोगों में आक्रोश

Admin

Sun, Dec 24, 2023

भोपाल
संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड से बीआरटीएस लेन हटाकर पहले की तरह सिंगल डिवाइडर बनाने काम नए साल में होने की उम्मीद है। व्यापारी चाहते हैं कि बढ़ते यातायात को देखते हुए फिलहाल लेन को सामान्य वाहनों के लिए भी खोल दिया जाए।

ऐसे बनेगा एलिवेटेड ब्रिज
बैरागढ़ मेन रोड पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रस्तावित है। यह ब्रिज सिंगल पिलर स्कीम के तहत बनाने का प्रस्ताव है। पिलर मेन रोड के बीच में ही बनाए जाएंगे। ऐसे में बीआरटीएस लेन हटना तय है। विधायक रामेश्वर शर्मा भी कह चुके हैं कि जल्द ही लेन हटेगी।

यातायात का दबाव बढ़ा
वर्तमान में यहां यातायात का दबाव बढ़ गया है। दोनों तरफ हाथ ठेलों के जमावड़े के कारण भी मार्ग छोटा हो गया है। इस कारण कई बार लोग लेन के अंदर से वाहन ले जाते हैं। हाल के दिनों में पुलिस लेन में आए वाहनों के चालान बनाने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि मार्ग छोटा होने के कारण कई बार लेन में जाना मजबूरी हो जाता है। कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी का कहना है कि लेन हटाने तक इसे लो फ्लोर बसों के साथ सभी वाहनों के लिए खोल देना चाहिए।

सिंगल डिवाइडर की है जरूरत
तीन साल पहले मेन रोड से बीआरटीएस लेन हटाकर पहले की तरह सिंगल डिवाइडर बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। कांग्रेस सरकार बनते ही तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धनसिंह ने इसकी घोषणा भी कर दी। जयवर्द्धन ने अपने सम्मान समारोह में कहा था किसंत हिरदाराम जी की कुटिया से सीहोर नाके तक लेन हर हाल में हटाई जाएगी। उनकी घोषणा पूरी होने से पहले ही प्रदेश में सरकार बदल गई। व्यापारियों का कहना है किसिंगल डिवाइडर बनाने से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए लेन में लगी जालियों को निकालना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें