BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कुछ लोग ऐसे है जो निमंत्रण मिलने के बाद भी निमंत्रण ठुकराते है, ठुकराने वाले अभागे, परमात्मा सद्बुद्धि दें : सीएम मोहन यादव

Admin

Fri, Jan 19, 2024

भोपाल
मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर की ओर से अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लड्डुओं का प्रसाद भोपाल से विशेष रथों के जरिए रवाना किया गया। महाकालेश्वर से अयोध्या के लिए पांच लाख लड्डू प्रसादी को भोपाल में मानस भवन से रवाना करने के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले मंदिर बनाने वाले मंदिर बना रहे हैं, प्रतिष्ठा करने वाले प्रतिष्ठा कर रहे है, कुछ लोग ऐसे है जो निमंत्रण मिलने के बाद भी निमंत्रण ठुकराते है, क्या दुर्भाग्य है।

 हम उनके लिए सद्भावना की कामना करते है... भगवान महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दे... हो सकता है 22 तारीख तक उन्हें समझ आए, और वे भी भगवान श्री राम के स्वरुप को निहारे और दर्शन करने जाएं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये अयोध्या का मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य द्वारा बनाया गया था। अयोध्या का उज्जैन से संबंध बनाने का जो समर्पण था। एक तरह से वापस वो युग हमारे अपने सामने पलट रहा है। एक बार फिर भगवान राम अपने गर्भगृह में 500 साल के संघर्ष के बाद प्रवेश कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की धरती से 2000 साल पहले भी यह घटना घटी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने बताया था कि अयोध्या का वर्तमान रूप 2000 साल पहले सम्राट विक्रमादित्य के काल का है, पूरी अयोध्या का जीर्णोधार करके वापस नया रूप देकर बनाया गया था। महर्षि वाल्मीकि जी के माध्यम से उनके जीवन के विविध प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने का काम हुआ है। सच्चे अर्थों में ये बात अद्भुत है। भगवान राम को आए और गए में 17 लाख साल हो गए। लेकिन लाख साल बाद भी वो घटना ऐसे लगती है जैसे कल की बात हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें