BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: खेलो यूथ गेम्स की मशाल पहुँची सागर

Admin

Tue, Sep 19, 2023
खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने रविवार को हरी झण्डी दिखाकर किया था भोपाल से रवाना भोपाल मध्यप्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरूआत ब्लॉक स्तर पर हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को खेलो एमपी यूथ गेम्स के शुभारंभ और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने रविवार को खेलो एमपी यूथ गेम्स की मशाल को भोपाल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। यह मशाल सभी जिलों का दौरा कर एक अक्टूबर को पुन: भोपाल पहुँचेगी। मशाल अब सागर जिले पहुँच गई है। सागर जिले के विधायक शैलेन्द्र जैन ने मशाल का स्वागत किया और शहर में सभी खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स की मशाल रैली निकाली। "खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023" प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने, खेल को सर्व सुलभ बनाने, ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और उन्हें खेलों की तकनीकी पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये प्रदेश में कई अभिनव पहल किये जा रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पहली बार हुए खेलों इण्डिया यूथ गेम्स की सफलता के बाद घोषणा की थी कि "खेलो इण्डिया यूथ गेम्स" की तर्ज पर मध्यप्रदेश में "खेलो एमपी यूथ गेम्स" का आयोजन भी किया जाएगा। खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन प्रदेश के सभी 52 जिलों के 313 विकासखण्डों में किया जा रहा है। यूथ गेम्स 4 चरणों, ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। ब्लॉकस्तरीय चयन स्पर्धा जारी है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता 21 से 25 सितंबर, संभागस्तरीय 26 से 30 सितंबर तथा राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 1 से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। राज्यस्तर पर प्रदेश के 8 संभाग भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन एवं शहडोल की टीमें सहभागिता करेंगी। 24 खेलों में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएँ प्रदेश के 7 शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन, रीवा एवं जबलपुर में किये जाएंगे। जिला एवं संभाग स्तर पर प्रदेश में प्रचलित 18 खेल एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबिल टेनिस, योगासन, वॉलीबॉल, टेनिस और शतरंज का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तर पर 6 खेल ताइक्वांडो, फैंसिंग, रोइंग, क्याकिंग-कनोइंग, शूटिंग एवं आर्चरी जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। राज्यस्तर पर एथलेटिक्स, शूटिंग प्रतियोगिताएँ स्पोर्टस कॉम्पलेक्स शिवपुरी में होंगी। भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में बॉक्सिंग, ताक्वांडो, जूडो, फैंसिंग, टेनिस, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, शतरंज प्रतियोगिताएँ होंगी। भोपाल की बड़ी झील में क्वाकिंग-कनोइंग और रोइंग तथा प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी प्रतियोगिता की जाएंगी। इंदौर के बॉस्केटबॉल काम्प्लेक्स में बास्केटबॉल और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएँ तथा एमरॉल्ड हाइट्स स्कूल में टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे। ग्वालियर में मध्यप्रदेश बेडमिंटन अकादमी बेडमिंटन और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी कम्पू ग्वालियर में हॉकी की प्रतियोगिताएँ होंगी। स्पोर्टस कॉम्पलेक्स उज्जैन में मलखम्ब और योगासन, जबलपुर के रानीताल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में खो-खो एवं तीरंदाजी तथा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स रीवा में कबड्डी के मुकाबले खेले जाएंगे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें