: हर-हर मोदी, घर-घर मोदी और जयश्रीराम के नारों से गूंजा शपथ ग्रहण स्थल
Admin
Wed, Dec 13, 2023
रायपुर
राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बड़ी संख्या में प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। वे भारी उत्साहित दिखे। खासकर महिला व युवा कार्यकतार्ओं ने हर-हर मोदी, घर-घर के मोदी और जयश्रीराम के नारे लगा कर अपनी खुशी का इजहार करते रहे। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति दी। नेता भी एक-दूसरे को मंच पर बधाई देते दिखाई दिए। साथ ही मंच पर मौजूद नेता जनता का अभिवादन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन