BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: देश में स्तन कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से रही है बढ़ : डा. मंजू

Admin

Fri, Oct 6, 2023

रायपुर

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर के सबसे गंभीर प्रकारों में से एक है। देश में स्तन कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, अगर कैंसर के प्रारंभिक चरण में इसका पता चल जाए तो इसका उपचार संभव है। ब्रेस्ट में होने वाली गांठ स्तन कैंसर के सामान्य लक्षण है। स्तन के आकार या आकार में बदलाव, निपल डिस्चार्ज, स्तन पर त्वचा में परिवर्तन, जैसे रेडनेस या सिकुडन, लगातार स्तन में दर्द या बेचैनी आदि इसके लक्षण है। नियमित व्यायाम और फलों और सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार के साथ स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना इससे बचने के उपाय हैं । उक्त बातें पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की विभाग अध्यक्ष डिपार्टमेंट आफ सर्जरी व प्रोफेसर  डॉ. मंजू सिंह ने कहीं।

यह आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी में लायंस क्लब रायपुर समर्पण द्वारा ब्रेस्ट कैंसर पर जागृति लाने के लिए एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाइंस क्लब रायपुर से अध्यक्ष श्रीमती सुलेखा मुखर्जी, चैप्टर प्रेसिडेंट डॉ संगीता नेरल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संध्या गुप्ता, श्रीमती भावरा, श्रीमती सीमा गुप्ता तथा श्रीमती सुजाता भटनागर उपस्थिति रही। महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्राध्यापकों के लिए यह व्याख्यान बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा। इस अवसर पर छात्राओं ने मन में उठने वाले प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें