BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: वादों को पूरा करने की चुनौती,प्राथमिकता में रखेगी नई सरकार

Admin

Tue, Dec 5, 2023

रायपुर

भाजपा में अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब चुनाव के दौरान जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करने की चुनौती होगी। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की इस नई सरकार में हमारे लिए पहली चुनौती अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पहली कैबिनेट से ही लागू करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई गारंटी और हमारी पार्टी द्वारा किए गए वादों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यहां बताना जरूरी होगा कि अब केन्द्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार है और चुनाव के दौरान दिल्ली से आ रहे नेताओं ने डबल इंजन की सरकार को जरूरी बताते रहे हैं,इसलिए भरपूर फंड केन्द्र से भेजना होगा. धान खरीदी व पैसों की अदायगी सबसे बड़ा विषय रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें