BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: विधि-विधायी एवं गृह मंत्री डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में ट्रस्टी कमेटी की हुई बैठक

Admin

Thu, Jul 27, 2023
भोपाल विधि-विधायी एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिये सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति (ट्रस्टी कमेटी) की बैठक बुधवार को मंत्रालय में हुई। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बैठक में मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण स्कीम में नव-नामांकित अधिवक्ताओं की राशि में वृद्धि, मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को देय सहायता राशि में वृद्धि और बीमार अधिवक्ताओं को चिकित्सा सहायता राशि में वृद्धि किये जाने के लिये आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिये। ट्रस्टी कमेटी बैठक में नव-नामांकित अधिवक्ताओं, मृत अधिवक्ताओं एवं गंभीर अस्वस्थ अधिवक्ताओं को बकाया राशि देने के संबंध में सहमति प्रदान की गई। बैठक में प्रमुख सचिव विधि बी.के. द्विवेदी, अध्यक्ष म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर प्रेमसिंह भदौरिया, सचिव, विधि विभाग धर्मपाल सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें