BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: लोकसभा में गूंजा बस्तर में भाजपा नेताओं की निर्मम हत्या का मुद्दा

Admin

Wed, Feb 15, 2023
रायपुर | बस्तर में पिछले एक महीने के भीतर चार भाजपा पदाधिकारियों की हत्या का मुद्दा सोमवार को लोकसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सदन में उठाया | उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया | साव ने कहा, भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है | केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देशित करें | उन्होंने निष्पक्ष जांच की भी मांग की | उन्होंने कहा, भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे | साव ने कहा, लोकतंत्र में बड़े मंदिर में, मै बड़े दुख के साथ कह रहा हुं कि पिछले एक माह में पार्टी के चार प्रमुख पदाधिकारियों बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम, सागर साहू, रामधन अलामी शामिल है | भाजपा के खिलाफ यह राजनीतिक षड्यंत्र है | राज्य की कांग्रेस सरकार लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है | हमारे लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है | छत्तीसगढ़ को रक्तरंजित करने का प्रयास हो रहा है | मैं सदन के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं | सीएम ने डीजीपी को दिए सभी एसपी के साथ बैठक के निर्देश भाजपा नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था हटाने के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न कहा, नक्सल क्षेत्र के किसी भी भाजपा नेता की सुरक्षा कम नहीं की गई है | केदार कश्यप, महेश गागड़ा को जेड प्लस सुरक्षा है | डीजीपी को बस्तर में नेताओं की सुरक्षा को लेकर आदेशित किया है | डीजीपी बस्तर संभाग के जिलों के एसपी की बैठक लेंगे |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें