BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: आर्थिक तंगी दूर करने दिया था घटना को अंजाम

Admin

Sat, Jan 6, 2024

रायपुर

पिछले महीने डीडीनगर इलाके में पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर अस्पताल जा रही महिला का जेवरों से भरा हैंड बैग और मोबाइल लूटने वाले सगे भाई निकले। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी मनीष रोचलानी को गिरफ्तार कर लूटे गए पांच लाख के जेवर और मोबाइल के साथ घटना में इस्तेमाल दोपहिया वाहन को बरामद कर लिया है। दूसरे फरार आरोपी उत्तम रोचलानी की तलाश की जा रही है।पूछताछ में मनीष ने बताया कि आर्थिक तंगी दूर करने के लिए भाई के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

एडिशनल एसपी क्राइम पीतांबर पटेल ने बताया कि सालासार ग्रीन सरोना निवासी जोगिंदर सिंह खटकर आठ दिसंबर की शाम को अपनी पत्नी को एक्टिवा में पीछे बैठाकर घर से गोल चौक स्थित अस्पताल जा रहे थे। पत्नी के हाथ में हैंड बैग था, जिसमें सोने के जेवर, मोबाइल आदि रखा था। डिडवानिया रिजेंसी के पास हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से दोपहिया सवार दो युवक आए और बिना मौका गंवाए जोगिंदर की पत्नी के हाथ में छपट्टा मारकर हैंड बैग छीनकर भाग निकले।

शिकायत पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के बाद आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी खंगालने पर लुटेरों का फुटेज सामने आया। फुटेज के आधार पर कुकरेजा फार्म हाउस के सामने महावीर नगर, न्यू राजेंद्रनगर निवासी मनीष रोचलानी (24) को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सगे भाई उत्तम रोचलानी के साथ मिलकर लूट करना कबूला। मनीष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया जेवर, मोबाइल और दोपहिया वाहन बरामद कर लिया गया। फरार उत्तम रोचलानी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें