BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: पति ने की पत्नी की हत्या, मौका देख बाड़ी से हुआ फरार

Admin

Tue, Oct 3, 2023

रायपुर.

मरवाही थानाक्षेत्र में पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार हो गया है। दोषियों ने महिला को आनन फानन में इलाज के लिए 112 के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। जहा पर जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पति के खिलाफ 302 का अपराध दर्ज कर आरोपी पति की पतासाजी में जुट गई है।

मामला मरवाही थानाक्षेत्र के ऐठी गांव का है। जहां पर गांव के कुछ लोगों ने 112 पर कॉल करके जानकारी दी। गांव में रहने वाले धुव्र दास ने पत्नी पुष्पा बाई चौधरी के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को आते हुए देख आरोपी पति धुव्र दास घर के बाड़ी की तरफ से मौका देखकर फरार हो गया। पुलिसकर्मी महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला पुष्पा बाई को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पति धुव्र दास और उसकी पत्नी पुष्पा दोनों एक साथ ही घर में रहते थे और आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। हालांकि, ऐसा क्या हुआ कि पति किसी भारी वस्तु से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, अस्पताल से मिले मर्ग इंटीमेशन के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ 302 का अपराध दर्ज कर मृतिका के पति की तलाश में जुट गई है।

पति के पकड़े जाने के बाद ही इस हत्या की वजह सामने आने की पुलिस बात कह रही है। पुलिस शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें