: हत्याकांड पर साव की PC: छत्तीसगढ़ को रक्त रंजित करने का षड्यंत्र कर रही सरकार
Admin
Sun, Feb 12, 2023
रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस वार्ता कर BJP नेता की हत्या मामले में सरकार को जमकर घेरा | अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को रक्त रंजित करने का षड्यंत्र कर रही है | हमारे 4 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है | अरुण साव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की रेकी की गई और निर्ममता से की हत्या गई | एक कार्यकर्ता को नक्सलियों ने घर में घुसकर गोली मारी | ये टारगेट किलिंग है, कांग्रेस का षड्यंत्र है | कांग्रेस की जमीन खिसक रही है | साव ने कहा कि बीजेपी की सक्रियता बढ़ रही है, इसलिए कांग्रेस ऐसा कर रही है | बीजेपी के राज में बस्तर में अमन चैन स्थापित हुआ था | हम अपने 4 साथियों की हत्या से दुःखी हैं | पूरी ताकत से इसका विरोध करेंगे | अरुण साव ने आगे कहा कि राज्य की सरकार लोगों को सुरक्षा देने में फेल है | पदाधिकारियों को सुरक्षा देने में कमी की जा रही है | आगे आंदोलन करेंगे, पूरी ताकत से लड़ाई करेंगे | षड्यंत्रकारियों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे | आज सभी जिलों में मशाल जुलूस बीजेपी निकालेगी | साव ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को डराने के लिए इस प्रकार का काम कर रहे हैं | हम राजनीति नहीं कर रहे, हमने तथ्य रखे हैं | एक महीने में 4 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है | राज्य सरकार इस घटना की जांच कराए | उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश से जांच कराए | वहीं मुख्यमंत्री के ट्वीट को लेकर अरुण साव ने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है | राजभवन स्वतंत्र रूप से काम करने वाली एक संस्थान हैं | मुख्यमंत्री को ये समझना चाहिए |
विज्ञापन
विज्ञापन