BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर महाकालेश्वर मंदिर का ध्वज लगाया जाएगा

Admin

Wed, Dec 13, 2023

उज्जैन
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर महाकालेश्वर मंदिर का ध्वज लगाया जाएगा।  महाकाल दर्शन करने आए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज ने महाकाल मंदिर का ध्वज तथा चांदी का शिवलिंग भेंट किया। महाकालेश्वर मंदिर में पूजन पश्चात मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े पहुंचे। यहां गादीपति महंत विनीत गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री का अखाड़े की परंपरा अनुसार रुद्राक्ष की माला पहनाई तथा सफल व यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
 
सीएम ने 145 तीर्थों के जल से किया महाकाल का अभिषेक
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार महाकाल दर्शन करने आए डा.मोहन यादव ने 145 तीर्थों के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया। पूजन से पहले महंत विनीत गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री को जल प्रदान किया। बताया जाता है तीर्थों के पवित्र जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने से मनुष्य को सर्वत्र विजय की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें