BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: प्रदेश का पहला ऐसा चुनाव जहां महिलाओं को सबसे ज्यादा सौगाते

Admin

Sat, Dec 2, 2023

भोपाल

16 वीं विधानसभा के गठन के लिए प्रदेश में हुए ये विधानसभा चुनाव कई मायनों में लंबे अरसे तक याद किए जाएंगे। प्रदेश में इस चुनाव में कई तरह के प्रयोग दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने किए। वहीं प्रदेश का पहला ऐसा चुनाव रहा जो पूरी तरह से महिलाओं को सबसे ज्यादा सौगाते देने का वादे वाला रहा।

इस चुनाव में कई ऐसे भी दावपेंच देखे गए जो चौकाने वाले थे। दाव किस दूसरे दल ने खेला और उस पर दूसरे दल ने पहले अमल कर दिया। सोशल मीडिया पर भी चुनाव का वार इस बार ऐतिहासिक नजर आया। प्रदेश में पहली बार दिग्गज नेताओं ने सभाओं का भी इस चुनाव में रिकॉर्ड बना दिया।

अगस्त में ही उम्मीदवारों का कर दिया ऐलान
प्रदेश में पहली बार यह हुआ कि भाजपा ने चुनाव के ऐलान से दो महीने पहले ही कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। कांग्रेस यह दावा करती रही कि वह चुनाव के कई महीने पहले अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। कांग्रेस यह दावा करती रह गई और अचानक से भाजपा ने 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान अगस्त में ही कर दिया। इसके बाद भाजपा ने दूसरी सूची भी अपनी जारी कर दी। कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर विचार करती रह गई और भाजपा ने आधे से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।

कांग्रेस की गारंटियां भाजपा ने पहले लपक लीं
यह चुनाव महिला वोटर्स को आकर्षित करने पर ज्यादा रहा। दोनों ही दल अपनी-अपनी तरफ से आधी आबादी को साधने में जुटे थे। प्रदेश में यह भी पहली ही बार हुआ जब आधी आबादी पर चुनाव ज्यादा फोकस रहा। भाजपा ने लाड़ली बहना योजना शुरू की तो उसका तोड़ कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का वादा कर निकालने का प्रयास किया। इसके साथ कांग्रेस ने यह वादा किया कि वह 500 रुपए में गैस सिलेंडर देगी। वादा कांग्रेस का था, लेकिन इसी बीच भाजपा सरकार ने लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें