BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: छत्तीसगढ़ : मंत्रालय में विष्णुदेव साय की कैबिनेट की पहली बैठक; इन विषयों पर होगी चर्चा

Admin

Fri, Dec 15, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक शुरू हो गई है। नया रायपुर स्थित मंत्रालय में बैठक चल रही है। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ प्रमुख सचिव और सभी सचिव मौजूद हैं। पीएससी घोटाले की जांच, गरीब लोगों का आवास और दो साल का बकाया बोनस देने की बात पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री बनते ही साय ने कहा था कि सबसे पहले काम गरीब लोगों को आवास देने का करूंगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि चुनाव के दौरान जो मोदी की गारंटी और मेनिफेस्टो जारी किया गया था। इस पर चर्चा की जाएगी। गारंटियों को किस तरह से लागू किया जाएगा, इस पर चर्चा होगी। कैबिनेट की पहली बैठक में 16 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की मंजूरी दी जा सकती है। सीएम विष्णुदेव ने सीएम बनते ही कहा था कि 2 साल का बकाया बोनस भी भुगतान करेंगे। किसानों के हित के लिए इसी धान खरीदी सीजन में 3100 रुपए में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की मंजूरी दी जा सकती है।

इसके साथ ही पीएससी घोटाले की जांच के लिए मंजूरी दी जा सकती है। कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य सचिव अमिताभ जैन समेत सभी सचिवों की परिचय लेंगे। इस दौरान उन्हें पार्टी का संकल्प पत्र सौंप सकते हैं। इस पर  अगले 5 साल के लिए क्रियान्वयन की योजना बनाने को कहेंगे। इसके बाद सीएम और दोनों डिप्टी सीएम अपने-अपने लिए सचिवों की नियुक्ति करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें