BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: शादी में गया था परिवार, सुने मकान से लाखों की चोरी

Admin

Mon, Feb 13, 2023
रायपुर | शादी का सीजन आते ही चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं | चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं | चोरों ठेकेदार सौरभ मिश्रा के घर को निशाना बनाया | जानकारी के अनुसार गिरोह ने 10 तोला सोना सहित 6 लाख रुपए की चोरी की है | आमानाका इलाके के पंचधाम मंदिर निवासी ठेकेदार मिश्रा के ससुर दिलीप तिवारी ने शनिवार को चोरी की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज कराई | पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है | जिला सहकारी बैंक में क्लर्क उनके ससुर दिलीप तिवारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने को प्रयागराज गया है | इसी बीच चोरों ने सूने घर पर धावा बोला | घर से 10 तोला सोने के जेवर और 70 हजार रुपए नकदी रकम चोरी हुई है | चोरी गए सामानों में सोनें के जेवर टॉप्स 4 जोड़ी, कंगन 4 नग, मांग टीका एक नकदी, अंगूठी दो नग, सोने की चेन एक नग कुल वजन करीबन 10 तोला, चांदी की पायल दो जोड़ी सहित अन्य सामान शामिल हैं | सौरभ के आने के बाद चोरी गए सामान की सही तस्वीर सामने आ पाएगी | सीसीटीवी कैमरा ख़राब मिला प्रार्थी के घर के सामने कैमरा लगा हुआ है, जिसे सरकारी बताया जा रहा है | पुलिस ने जांच की, तो कैमरा ख़राब निकला कैंपस के दूसरे कैमरे में एक बाइक में दो युवक लगभग साढ़े 8 बजे आते हुए दिख रहे हैं, लेकिन कैमरे में भी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें