BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां बनाने वाली कंपनी का संचालक गुजरात से गिरफ्तार

Admin

Sat, Feb 18, 2023
रायपुर   रायपुर पुलिस ने छत्‍तीसगढ़ में नशे में प्रयुक्त की जाने वाली गोलियों की सप्लाई चेन की मुख्य कड़ी को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल है। पुलिस ने यह गोलियां बनाने वाली गुजरात की वी-केयर हेल्थ केयर कंपनी के संचालक विरल मुकेश भाई पटेल को गुजरात के गांधी नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने वी-केयर का आफिस मेहशाणा (गुजरात) में खोल रखा था, जो हमेशा बंद रहता था। गोलियों व सिरप का उत्पादन वह हिमाचल प्रदेश में कर सप्लाई लगातार कर रहा था। ता दें कि पुलिस ने इन गोलियों की बिक्री करने वाले कई स्थानीय विक्रेताओं, दवा दुकान संचालकों, सप्लायरों और थोक विक्रेताओं की गिरफ्तारी पहले ही कर चुकी है। मुख्य आरोपित की ही उसे तलाश थी। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने हुक्का बार के संचालन को अवैध घोषित करते हुए नया कानून लागू कर दिया है। इसमें आरोपित पर गैर-जमानतीय मामला दर्ज किया जाएगा। इस मामले का राजफाश करते हुए एएसपी सिटी अभिषेक माहेश्वरी और एएसपी पश्चिम देवचरण पटेल ने बताया कि मुख्य आरोपित विरल मुकेश भाई पटेल जबलपुर के दवा कारोबारी आकाश विश्वकर्मा के माध्यम से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और ओडिशा में नशे में प्रयुक्त की जाने वाली गोलियों को खपाता था। वह कुल उत्पादन की 80 प्रतिशत गोलियां जबलपुर के मां नर्मदा कंपनी को देता था। आकाश माल खपाने के लिए अलग-अलग शहरों में गोलियां भेजकर पैसा कलेक्शन करने का काम भी करता था। बता दें कि थाना आजाद चौक क्षेत्र में पुलिस ने 11 अक्टूबर 2022 को छह आरोपितों को बड़ी मात्रा में नशे में प्रयुक्त की जाने वाली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपितों ने बताया था कि जबलपुर स्थित मां नर्मदा फार्मा के संचालक आकाश विश्वकर्मा से वे यह गोलियां खरीदते हैं। इस पर पुलिस ने जबलपुर से आकाश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि यह गोलियां वह गुजरात के गांधीनगर निवासी वी-केयर हेल्थ केयर के संचालक विरल मुकेश भाई पटेल से खरीदता है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें