BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिला ग्वालियर अंचल का प्रतिनिधि मंडल

Admin

Fri, Dec 15, 2023

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

भोपाल

   राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

शपथ विधि कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव विधानसभा अवधेश प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर विधायकगण, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी. पी. आहूजा, विधानसभा के अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिला ग्वालियर अंचल का प्रतिनिधि मंडल

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज यहां वीआईपी गेस्ट हाउस में ग्वालियर और दतिया क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलने आए प्रतिनिधि मंडल में गोविंद सिंह यादव, श्रीमती संध्या सिंह यादव, सूरज सिकरवार आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतिनिधि मंडल द्वारा पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई दी गई।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले अनेक जनप्रतिनिधि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मंत्रालय में अनेक जन प्रतिनिधियों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव से मंत्रालय स्थित कक्ष में पूर्व मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी, तुलसीराम सिलावट, ध्यानेंद्र सिंह और श्रीमती माया सिंह ने सौजन्य भेंट की और मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के दायित्व के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव से मंत्रालय में पूर्व मंत्री बृजेंद्र यादव और विधायक प्रहलाद लोधी ने भेंट कर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विधायक सचिन यादव भी मिले और मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें