BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल

Admin

Fri, Dec 1, 2023

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी सांसद सुनील सोनी, निर्वाचन आयोग संपर्क समिति के संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा, रायपुर उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण प्रत्याशी मोतीलाल साहू प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए जरूरी आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि भाजपा द्वारा नियुक्त मतगणना-अभिकर्ता मतगणना दिवस 3 दिसम्बर को प्रात: 7 बजे से मतगणना स्थलों में उपस्थित हो जायेंगे जिस कारण मतगणना अभिकतार्ओं को मतगणना स्थल में मत-गणना को नोट करने हेतु प्लास्टिक के पेन की आवश्यकता है अत: प्लास्टिक के पेन ले जाने की अनुमति दी जावे। मतगणना स्थल पर मतगणना से प्राप्त वोट की एंट्री के लिए पेपर सीट की आवश्यकता है अत: पेपर सीट ले जाने की अनुमति दी जाए जिसमें कि विधानसभा के सभी बूथ का नंबर ईवीएम मशीन के सीरियल का नंबर हो।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि मतगणना स्थल पर प्राप्त वोटों को जोडने के लिए कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए। भाजपा के मतगणना अभिकर्ता प्रात: काल 7 बजे से पूर्व मतगणना स्थल पर उपस्थित हो जाएंगे अत: उनके खानपान की व्यवस्था के लिए भाजपा के कुछ सदस्यों को व्यवस्था पास दिया जाए जिससे वह खानपान इत्यादि आवश्यक व्यवस्था के लिए मतगणना स्थल में प्रवेश कर सकें। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी लगाये जाने का प्रावधान हैं। मतगणना स्थल के सभी सीसीटीवी निर्बाध  कार्य करें यह सुनिश्चित किया जाय।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें