BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छुट्टी पर जा रहे BSF जवानों की गाड़ी पलटी:नारायणपुर के पास स्टीयरिंग फेल होने से हादसा, 17 घायल; 5 की हालत गंभीर...

Admin

Fri, Jan 5, 2024

नारायणपुर को BSF जवानों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। अंतागढ़ के पास अनियंत्रित होकर मेटाडोर पलट गई। इसमें 17 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 5 की हालत गंभीर है। ये जवान छुट्टी पर जा रहे थे और अंतागढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठने वाले थे।

सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे में घायल जवानों से नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मिलने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है।

कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में ये BSF जवान तैनात थे। दोपहर 12 बजे अंतागढ नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी के पास वाहन का स्टीयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ है। मामला रावघाट थाना इलाके का है।

छुट्टी पर जा रहे थे BSF जवान

पूरे मामले को लेकर नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि, जिला नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती थाना रावघाट और ताड़ोकी के बीच हादसा हुआ है। 162 बटालियन बीएसएफ के जवान वाहन में जा रहे थे। इसमें 17 जवान को चोट आई थी। उन्हें तुरंत नारायणपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

प्राथमिक उपचार जारी है और जवानों की हालत अभी ठीक है। हादसे में 4-5 जवान गंभीर रूप से घायल हैं, उनको बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। ये जवान जिले के अंतिम छोर सरगीपाल, फुलपाड कैंप में तैनात थे।

सभी जवान छुट्टी पर जा रहे थे। निजी वाहन से वे अंतागढ़ रेलवे स्टेशन आ रहे थे जहां से इन्हें रायपुर के लिए ट्रेन में बैठना था इसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें