BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: राम मंदिर में भजन मंडली के बीच पहुंचा बंदर:रायपुर में पुजारी के साथ की मस्ती, लगे जय श्री राम के नारे...

Admin

Mon, Jan 8, 2024

रायपुर के राम मंदिर में बंदर के पहुंचने और भजन मंडली के बीच बैठने का एक वीडियो सामने आया है। पुजारी के साथ बैठकर बंदर माइक पर हाथ भी लगाता और फिर भजन मंडली के बीच बैठ जाता है। इसके बाद बंदर पुजारी और भक्तों के बीच भी काफी देर तक रहा।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भगवान राम के मंदिर में आए बंदर को लोग हनुमान का स्वरूप भी बता रहे हैं।

आसपास नहीं है ज्यादा पेड़-पौधे

यह वीडियो कुछ दिन पहले का है जब रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में यह बंदर खुद-ब-खुद चला आया। मंदिर शहरी इलाके में है आसपास ज्यादा पेड़ पौधे भी नहीं हैं, इस हिस्से में कभी बंदर नहीं देखे गए। ऐसे में अचानक शाम की आरती के वक्त बंदर का मंदिर में दिखना लोगों को हैरान भी कर रहा है।

ढोलक पर मारी छलांग

मंदिर के पुजारी हनुमंत ने बताया आरती के वक्त भजन गाए जा रहे थे तभी बंदर वहां पहुंचा। वो लोगों के प्रति दोस्ताना व्यवहार कर रहा था। ढोलक पर छलांग लगाने लगा, भजन गा रहे लोगों के आस-पास बैठा, कभी माइक को छू रहा था तो कभी लोगों के कंधे पर सवार हुआ।

पुजारी ने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह में भी बंदर पहुंचा लेकिन किसी चीज को नुकसान नहीं पहुंचाया। किसी इंसान को चोटिल नहीं किया। ऐसा लग रहा था कि वो बस मंदिर घूमने आया हो। बंदर मंदिर के पुजारी के कंधे पर बैठकर प्रसाद भी ले रहा था।

काफी देर तक ये चलता रहा, इस दौरान जय-जय श्री राम के नारे भी लगा रहे थे। इसके बाद मंदिर में अक्सर आने वाले एक भक्त राकेश ने बंदर को फलों का लालच देकर उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाया और दूर छोड़ा। यही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

रायपुर के राम मंदिर की खासियत
राजधानी के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में राम लला की मूर्ति सिर्फ एक पत्थर को तराशकर बनाई गई है। इस साइज के पत्थर को ढूंढने में डेढ़ साल लगे थे और मूर्ति बनाने में 4 महीने लगे थे। राजस्थान में मिले इस मकराना पत्थर में इस मूर्ति को तराशा गया है।

श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि लगभग 15 करोड़ की लागत से तैयार भव्य मंदिर को बनाने में 5 साल का वक्त लगा है। 108 फीट ऊंचे मंदिर को राजस्थान और ओडिशा से आए सैकड़ों कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है। अंदर और बाहर की दीवारों पर पत्थरों पर बारीक कारीगरी कर भगवान विष्णु के कई अवतार उकेरे गए हैं। राजवाड़ा आर्ट पैटर्न की कारीगरी मंदिर में देखी जा सकती है। मंदिर में फूल, कुछ रॉयल डिजाइन के साथ हिंदू देवी-देवताओं को उकेरा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें