: छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, और बढ़ेगी ठंड
Admin
Wed, Jan 24, 2024
रायपुर.
छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं के आगमन से बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय बदल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो रही है है। आउटर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। आज बुधवार को प्रदेश के कई जगहों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिनभर मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी। बीते दिनों मंगलवार दिनभर बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं एक-दो जगहों पर रुक-रुककर दिनभर बारिश हुई। इसके वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। इस ठंड में आउटर, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सुबह और रात की तरह दिन में भी ठंड लग रही है। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज बुधवार को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद गुरुवार से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। इससे प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी।
कोरिया में सबसे ज्यादा ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. ठंड फिर से बढ़ेगी. तो वहीं गुरुवार सुबह से ही रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे. कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. बारिश होने और बादल छाए रहने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई.
विज्ञापन
विज्ञापन