BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: रायपुर में बारिश से लुढ़का पारा:प्रदेश के कई जिलों में बरसे बादल; अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा...

Admin

Tue, Jan 23, 2024

छत्तीसगढ़ में पिछले 1 सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कवर्धा में भी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। दुर्ग-भिलाई सहित कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जशपुर में भी मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसा नमी युक्त हवाओं के आने के कारण हो रहा है। अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।

मौसस वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक अगले 48 घंटों में रात के तापमान कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट आ सकती है। सोमवार को अंबिकापुर 5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दंतेवाड़ा 39.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

उत्तर छत्तीसगढ़ में लुढ़का रात का पारा

सरगुजा संभाग में रात का पारा लगातार गिर रहा है। अगले 48 घंटे में ठंड और बढे़गी। अंबिकापुर में पारा 5.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो नार्मल से 4 डिग्री कम था। सोमवार को बलरामपुर में रात का पारा 5.3 डिग्री, कोरिया में 6.5 डिग्री, जशपुर में 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दुर्ग में 1 डिग्री औसत से कम रहा पारा

दुर्ग में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और रात का पारा 13.4 डिग्री रहा। रविवार को भी दुर्ग जिले में भी बारिश हुई। 22 जनवरी को सुबह 8.30 बजे तक दुर्ग जिले में 1.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बिलासपुर में न्यूनतम तापमान गिरा

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण संभाग के कई जिले के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की वजह से ठंड बढ़ गई है। उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है l वहीं दिन का पारा भी औसत से 7 डिग्री कम रहा।

राजनांदगांव में बारिश ने बढ़ाई ठंड

राजनांदगांव में आज भी हल्की बारिश की संभावना है। रविवार से सोमवार तक जिले में 2.4 सेंटीमीटर बारिश हुई। जिसके कारण जिले में ठंड बढ़ गई है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बढ़ेगी ठंड

जिले में सोमवार को रात का पारा 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो औसत से 2 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

सोमवार को ऐसा रहा रात का तापमान

  • सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.2डिग्री रहा।
  • दुर्ग का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा।
  • पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री।
  • अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें