BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: रायपुर: आवासीय परिसरों सहित विभिन्न स्थानों में जोनों की टीमों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Admin

Mon, Oct 23, 2023
रायपुर रायपुर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं सहित सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पहुंचकर मतदाताओं को शत - प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का कार्य प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है। नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में प्रतिदिन नियमित रूप से घर - घर जाकर गीला एवं सूखा कचरा एकत्र करने वाले सभी सफाई वाहनों में रहवासी मतदाताओं को शत - प्रतिशत मतदान करने की दृष्टि से जागरूक बनाने सफाई वाहनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी गाने के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त के निर्देशानुसार प्रारम्भ करवा दिया गया है। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 3 की टीम ने जोन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शंकर नगर वार्ड क्षेत्र में वालफोर्ट आर्चिड, आस्था अपार्टमेंट,, वेलकम टावर में पहुंचकर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शत - प्रतिशत मतदान करने की दृष्टि से वहाँ के रहवासी मतदाताओं को नगर निगम जोन क्रमांक 3 के जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी एवं कार्यपालन अभियन्ता सुशील मोडेस्टस की उपस्थिति में जागरूक बनाया। रहवासी मतदाताओं सहित जोन क्रमांक 3 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शत - प्रतिशत मतदान करने की दृष्टि से सामूहिक शपथ ली। रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों द्वारा रहवासी क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता रहवासियों को शत - प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से जारी रहेगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें