BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: बिलासपुर के पास पहुंचा 13 हाथियों का दल

Admin

Wed, Feb 8, 2023
बिलासपुर / खम्हरिया | जांजगीर जिले के अंतिम गांव इमलीपारा में लीलागर नदी के तट पर 13 हाथियों का दल सोमवार की दोपहर से डेरा डाले हुए है | यह गांव बिलासपुर जिले के गांव ऊनी से बमुश्किल एक किलोमीटर दूर है | नदी के एक छोर पर ऊनी और दूसरे छोर पर इमलीपारा गांव है | यहां से कभी भी हाथियों का दल बिलासपुर जिले के ऊनी इलाके में घुस सकता है | हाथियों के दल के जिले की सीमा में पहुंचने के कारण हड़कंप मच हुआ है | वन विभाग के आला अधिकारी सारे हालात पर नजर रखे हुए हैं | विभागीय अमले को तैनात कर दिया गया है | वन अमला हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर रखते हुए उनका पीछे कर रहा है | हफ्तेभर से हाथियों के एक दल का मूवमेंट जांजगीर-चांपा जिले में मिल रहा है | यह दल सक्ती जिले के बाराद्वार से होते हुए जांजगीर जिले के पामगढ़ तक पहुंचा | इसके बाद सोमवार की सुबह अकलतरा के जंगल के रास्ते दल्हा पहाड़ पहुंचा | यहां से हाथियों का दल सोमावर तक जांजगीर जिले के अंतिम गांव इमलीपारा और चंगोरी तक पहुंच चुका था | यह गांव बिलासपुर जिले के अंतिम गांव ऊनी से बमुश्किल एक किलोमीटर दूर है | नीलगर नदी के एक तट पर ऊनी, तो दूसरे तट पर इमलीपारा गांव है | हाथियों का दल लगातार इमलीपारा और चंगोरी के पास मूवमेंट कर रहा है | इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग के एसडीओ सुनील बच्चन, डिप्टी रेंजर नमित तिवारी, वनरक्षक अब्दुल हफीज खान वन अमले के साथ नीलगर नदी के पुल और आसपास के इलाके में निगाह रखे हुए हैं | वन और पुलिस का 100 सदस्यीय दस्ता तैनात हालात से निपटने के लिए वन विभाग और पुलिस का 100 सदस्यीय दस्ता तैनात किया गया है | इसमें पुलिस की दो पेट्रोलिंग पार्टी लगातार क्षेत्र के गांवो में भ्रमण कर रही है | साथ ही वन विभाग की तीन टीमें हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखे हुए है | सोमवार की रात विभागीय अमला सर्च लाइट के साथ जंगल में डटा रहा |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें