BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: शिक्षक संघ ने पत्रकार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Admin

Mon, Nov 20, 2023

कांकेर.
शिक्षक संघ ने कथित पत्रकार पर 20 लाख रुपए की मांग कर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक को पत्रकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि इन धमकियों से परेशान एक शिक्षक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचे शिक्षक संघ के सदस्यों ने बताया कि एसके खान जो कि स्वयं को एक दैनिक समाचार पत्र का ब्यूरो चीफ बताता है, उसके द्वारा विगत कुछ दिनों से भारतेन्दु समुंद (प्रभारी प्राचार्य, इन्दरू केंवट शाससकीय कन्या महाविद्यालय कांकेर) को सूचना के अधिकार कानून का दुरूपयोग करते हुए ब्लैकमेल किया जा रहा है तथा 20 लाख रुपए की मांग की जा रही है। जिससे परेशान होकर प्रभारी प्राचार्य ने आत्महत्या का प्रयास किया और वर्तमान में एमएमआई अस्पताल रायपुर में भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है। जिसे देखते हुए शिक्षक संघ ने उस कथित पत्रकार के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें