BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कागजों में कम्पनी बनाकर 6.75 करोड़ की टैक्स चोरी

Admin

Sun, Feb 12, 2023
रायपुर | डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ़ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने 6.75 करोड़ की टैक्स चोरी करने वाले स्क्रैप कारोबारी आशीष बंसल को गिरफ्तार किया है | आरोपी कागजों में फर्जी कंपनियों का गठन कर पिछले काफी समय से टैक्स चोरी कर रहा था | इसके इनपुट मिलने पर डीजीजीआई की टीम ने आरोपी के कबीर नगर स्थित दफ्तर और घर में छापा मारा | जहां तलाशी में बड़ी संख्या में बोगस बिलिंग के दस्तावेज बरामद हुए | इसे जांच के लिए जब्त किया गया था | वहीँ आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई | इस दौरान पता चला कि वह बिना किसी लेन देन और खरीद-फरोख्त किए फर्जी बिल बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी)  का लाभ ले रहा था | आरोपी द्वारा टैक्स चोरी करना स्वीकार करने पर उसे एसीजेएम पारुल श्रीवास्तव की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है | तीन कंपनी बनाई: आरोपी ने टैक्स चोरी करने के लिए कागजों में मेमर्स पुष्पक ट्रेडिंग कंपनी, ब्रम्हा सेल्स और फाइव स्टार ट्रेडिंग कंपनी का गठन किया गया था | इन तीनों की कंपनियों से स्कैप खरीदी बताकर 44 करोड़ 21 लाख 98621 रुपए का इनवाइस जारी किया | बिना किसी खरीदी के बोगस और अस्तित्वहीन सप्लायर्स के स्कैप की खरीदी होना दर्शाया | इसके इनपुट मिलने पर उक्त फर्म के रजिस्टर्ड ठिकानों और संचालक के आवास पर छापे मारी गई | इस दौरान पता चला कि आशीष बंसल द्वारा फर्म के दस्तावेज घर पर और दफ्तर से बरामद किए गए | करोड़ो का स्कैप कारोबार आरोपी कारोबारी आशीष बंसल द्वारा स्कैप के खरीद-फरोख्त कर करोड़ो रुपए का आईटीसी का लाभ लिया जा रहा था | वहीँ करोड़ो रुपए का प्रतिवर्ष टर्न ओवर बताया जा रहा था | इसे देखते हुए आरोपी डीजीजीआई के निशाने पर आ गया था |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें