BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: जिले में अवैध धान के चार प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए 132 क्विंटल धान किया गया जब्त

Admin

Wed, Nov 20, 2024
पुश्कर साहू बालोद । जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु गत् वर्ष की भांति समितियों अंतर्गत स्थापित 143 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से की जा रही है। अब तक 7433 किसानों से कुल 29135.80 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होने बताया कि सभी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार सभी खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। जो किसान अपना संपूर्ण धान विक्रय कर लिए है। उनसे सहमति उपरांत उनके शेष धान के रकबे का रकबा समर्पण की कार्यवाही करते हुए उनका शेष रकबे को लॉक किया जा रहा है। जिससे की कोई भी कोचिया या व्यापारी उनके शेष रकबेे पर अपना धान का विक्रय ना कर सके। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग का संयुक्त जांच दल गठन किया गया है, जो कोचिया एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानो में जांच कर रहे है। उन्होने बताया कि 19 नवंबर 2024 की स्थिति में ग्राम डढारी के सुरेश कुमार साहू से 40 क्विंटल धान, ग्राम कुसुमकसा के कृपाराम सिन्हा से 36.80 क्विंटल धान, ग्राम गुजरा के नरेश कुमार भुआर्य से 31.20 क्विटल धान, ग्राम मड़ियाकट्टा के पुरानिक राम सोरी से 24 क्विंटल धान कुल 04 प्रकरण अंतर्गत 132 क्विंटल धान जप्ती की कार्यवाही की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने अपने पजीकृत रकबे में संपूर्ण धान का विक्रय करने वाले किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने द्वारा उत्पादित धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर करने के उपरांत यदि कुछ रकबा शेष बच रहा है, उसे समर्पण करते हुए शेष रकबे को लॉक करवा ले जिससे उनके शेष रकबे पर फर्जी खरीदी या कोई भी कोचिया या व्यापारी अपना धान विक्रय न कर सके ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें