BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: शनिवार को निकलेगी झांकी, सात सौ से ज्यादा पुलिस बल रहेंगे तैनात

Admin

Wed, Sep 27, 2023
रायपुर 28 सितंबर को राजनांदगांव में गणेश झांकी निकलेगी इसके ठीक दो दिन बाद यानी 30 सितंबर को राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी निकलेगी। पुलिस ने गणेश विसर्जन और झांकी को लेकर गाइडलाइन तैयार कर ली है और इसके लिए 700 से अधिक पुलिस के अलावा अधिकारियों तैनात रहेंगे। जिला प्रशासन ने किसी भी हाल में बड़े गणेशोत्सव समितियों को एक अक्टूबर तक प्रतिमा विसर्जन करने के लिए कहा गया है। अक्टूबर माह में किसी भी दिन आचार संहिता घोषित होने की संभावनाओं को देखते हुए राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों की मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली जाने वाली झांकियों में सहभागिता देखने को मिलेगी। पुलिस अफसर के अनुसार जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, कोतवाली चौक, लाखेनगर चौक जहां झांकियां थोक के भाव में पहुंचते हैं वहां भीड़ का दबाव ज्यादा रहता है। ऐसी स्थिति में बदमाश आपराधिक घटना करने की फिराक में रहते हैं। उन स्थानों में एएसपी सिटी ने ड्रोन से निगरानी करने के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी बदमाशों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। गणेश विसर्जन के दौरान निकलने वाली झांकियों की वजह से सड़कों में पैदल चलना मुश्किल होता है, ऐसी स्थिति में पुलिस को पेट्रोलिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीम जिन रास्तों से होकर झांकी निकलेंगी। उन रास्तों को जोड?े वाली गलियों में पुलिस बाइक से पेट्रोलिंग करेगी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम निगरानी करेगी। सभी सिविल में तैनात रहेंगे। संदेहियों को तत्काल पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। झांकी के साथ चलेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें