BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप महिला कार रैली आज

Admin

Sun, Nov 5, 2023

रायपुर

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में स्थानीय मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने 5 नवंबर को बी.टी.आई. ग्राउंड शंकर नगर चौक से महिलाओं की स्वीप कार रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली रविवार शुरू होगी और मुख्य मार्ग से गुजरते हुए साइंस कॉलेज मैदान जी.ई. रोड पर इसका समापन होगा। कार रैली में स्थानीय महिलाएं शामिल रहेंगी।

रैली में सम्मिलित कारों को मतदान जागरूकता स्लोगन से सजाया जाएगा, सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाले महिला कार चालकों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कार रैली में सम्मिलित होने की इच्छुक महिलाएं दूरभाष क्र. 9300853074 एवं 7987198194 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। कार रैली में राज्य निर्वाचन, जिला निर्वाचन, पुलिस, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें