BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: राज्य का पहला एथेनॉल प्लांट बनकर लगभग तैयार…

Admin

Thu, Feb 16, 2023
कवर्धा ।  राज्य  का पहला एथेनॉल प्लांट कवर्धा में बनकर लगभग तैयार हो चुका है | प्लांट से जिले के किसानों को एक तरफ आय बढ़ेगी, वहीं स्थानीय पढ़े-लिखे युवाओं को भी रोजगार मिलेगा | जानकारों के अनुसार, प्लांट से इसी साल मार्च में एथेनॉल बनना शुरू हो जाएगा | भोरमदेव शक्कर कारखाने से मोलासिस (गन्ने से शक्कर बनने के बाद शेष तरल पदार्थ) को एथेनॉल प्लांट के टैंकों में स्टोर करना शुरू कर दिया गया है | प्लांट में बी- हैवी मोलासिस से एथेनॉल बनेगा | प्लांट की क्षमता रोजाना 80 किलोलीटर एथेनॉल उत्पादन की है | इस लिहाज से पूरे सीजन में कारखाने से 17 हजार टन मोलासिस मिलेगा, जिससे 51 लाख लीटर एथेनॉल बनाया जा सकता है | जानकारी के मुताबिक, 1 टन बी- हैवी मोलासिस से 300 लीटर तक एथेनॉल बनाया जा सकता है | सीजन में भोरमदेव कारखाने में गन्ना पेराई के बाद करीब 17 हजार टन मोलासिस उत्पादन होता है, जबकि प्लांट की आवश्यकता इससे ज्यादा की है | कारखाने में जितना मोलासिस उत्पादन होगा, उससे प्लांट का काम सिर्फ 3 महीने तक ही चल सकता है | ऐसे में प्लांट को चलाने के लिए शेष रॉ मटेरियल की आपूर्ति बिशेसरा स्थित नए शक्कर कारखाने से भी की जाएगी |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें