BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: प्रदेश का पहला नगर जहां लगेगा इंसिनरेटर

Admin

Wed, Feb 15, 2023
अंबिकापुर | मृत मवेशियों, सेनेटरी वेस्ट व स्लॉटर हाउस से निकले अवशेषों के निपटान में अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी | इन वेस्ट के निपटान के लिए अंबिकापुर के सेनेटरी पार्क में विद्युत दाह केंद्र (इंसिनरेटर) की स्थापना की जा रही है | ऐसा करने वाला अंबिकापुर राज्य का पहला निगम होगा | मार्च में इसका सेटअप तैयार हो जाएगा | स्वच्छता के क्षेत्र में अंबिकापुर ने अब तक देश में अपना परचम लहराया है | इसी कड़ी में अंबिकापुर नगर निगम द्वारा मृत मवेशियों, सेनेटरी वेस्ट एवं स्लॉटर हाउस से निकलने वाले पशु अवशेषों के निपटान के लिए सेनेटरी पार्क में इंसिनरेटर स्थापित किया जा रहा है | 500 किलोग्राम प्रति घंटे होगी निपटान क्षमता अंबिकापुर नगर निगम द्वारा मृत मवेशी एवं सेनेटरी वेस्ट निपटान के लिए सीपीएचईईओ एवं केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी मापदंड के अनुरूप 500 किलोग्राम प्रति घंटे क्षमता का इंसिनरेटर स्थापित किया जा रहा है | इसके लिए कार्यादेश भी जारी कर दिया है | अभी निपटान की ये है प्रक्रिया वर्तमान में मृत मवेशी एवं सेनेटरी वेस्ट निपटान के लिए निगम द्वारा डीप बरियल (दफनाने) का कार्य किया जाता है | इस प्रक्रिया को करने में बड़े वाहन व अधिक जमीन की आवश्यकता होती है | इंसिनरेटर स्थापित हो जाने से जमीन के साथ वर्तमान प्रक्रिया में आने वाले खर्च में भी कमी होगी |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें