BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: प्रदेश कांग्रेस कांग्रेटी ने वृहस्पत सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर मांगा जवाब

Admin

Sun, Dec 10, 2023

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के बाद बलरामपुर के पूर्व विधायक  वृहस्पत सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कांग्रेटी ने वृहस्पत सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब देने कहा है।

वृहस्पत सिंह को जारी नोटिस में कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के उपर सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप समाचार पत्रों एवं विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है। आपके द्वारा लगाये गये आरोप से पार्टी की छवि धुमिल हो रही है, जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

इसके जवाब में बृहस्पत सिंह ने कहा कि नोटिस तो उनको देना चाहिए जिनकी वजह से पार्टी की हार हुई है। वो दिल्ली जा रहे हैं। हाईकमान से मिलेंगे, जो बयान दिया है उसके पुख्ता सुबूत हैं। एक-एक शब्द सही है। इस तरह की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं हूं। जो सच है वही कहूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें