BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन सभी स्थानों को पर्यटन स्थलों में बदलने का ऐलान किया, जिन स्थानों का नाता राम से है

Admin

Tue, Jan 23, 2024

रायपुर
छत्तीसगढ़ से भगवान राम का खास नाता रहा है, यह राज्य उनका ननिहाल है। इतना ही नहीं यहां के लोग राम को अपना भांजा मानते हैं। लिहाजा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन सभी स्थानों को पर्यटन स्थलों में बदलने का ऐलान किया है, जिन स्थानों का नाता राम से है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। मुख्यमंत्री साय ने एक समारोह में छत्तीसगढ़ और राम के नाते का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान राम के कदम छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े हैं, वहां पर व्यवस्थित तरीके से पर्यटन स्थल के तौर पर उसे विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ वासियों को अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन लाभ भी कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 500 सालों के संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ के भांजा राम की जन्मस्थली अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई है। वनवास काल में भगवान श्री राम ने छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर समय व्यतीत किया है। छत्तीसगढ़ की यह पावन धरा माता कौशल्या की जन्मभूमि है और भगवान श्री राम का ननिहाल है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से हमारी सरकार की ओर से चावल, सब्जी के साथ ही डॉक्टर और नर्सों की टीम भेजी गई है। छत्तीसगढ़ की तरफ से अयोध्या में अभी दो महीने तक भंडारा भी चलाया जाएगा। भगवान राम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध राज्य बनाएंगे।

राज्य के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गौरव की बात है कि माता कौशल्या का एक मात्र मंदिर छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में स्थित है। इसलिए भांजा राम की प्राण प्रतिष्ठा का यह गौरवपूर्ण क्षण हम सब के लिए और भी अविस्मरणीय हो जाता हैं।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें