BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: रायपुर की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर, एक की मौत

Admin

Sat, Dec 2, 2023

रायपुर

राजधानी रायपुर की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा। आधी रात को रिंगरोड पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। तेज रफ्तार कार की डिवाइडर से इतनी जोर से टक्कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन बाहर निकल आया।

इस हादसे में कार सवार युवक देवकुमार साहू (18 साल) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक ओंकार साहू (19 साल) बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी जारी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल, यह मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। सिविल लाइन थाना की पुलिस ने बताया कि रिंगरोड पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर एक हादसे की खबर मिली है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिले। प्राथमिक जांच में पता चला कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार दो लोग सवार थे, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें