BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे

Admin

Fri, Jan 12, 2024

भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसमें प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल आफिसर बैठेंगे और आवेदन लेंगे। वहीं, बूथ लेवल आफिसर घर-घर जाएंगे और विधानसभा चुनाव में संपर्क अभियान में अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं का सत्यापन भी करेंगे। सूची का अंतिम प्रकाशन आठ फरवरी को किया जाएगा।

छह जनवरी से विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ
प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए छह जनवरी से विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल आफिसर 22 जनवरी तक बैठेंगे और आवेदन लेंगे। वहीं, 13 और 20 जनवरी को घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। इसमें बूथ लेवल आफिसर मतदाताओं का सत्यापन करने के साथ आवेदन भी लेंगे।

मतदाता सूची को पांच फरवरी तक अंतिम रूप
आवेदनों का निराकरण करके मतदाता सूची को पांच फरवरी तक अंतिम रूप दिया जाएगा। इसका प्रकाशन आठ फरवरी को होगा। इसी सूची के आधार पर लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे मतदान केंद्र, जहां मतदाताओं की संख्या डेढ़ हजार से अधिक हो जाएगा, वहां नए केंद्र बनाने का प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दिया जाएगा। चुनाव आयोग की अनुमति से नए केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें