: जल्द 7 राज्यों के लिए दौड़ेंगी 703 बसें, अभी चल रही 393....
Admin
Fri, Feb 10, 2023
रायपुर | छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के बीच इस समय अंतरराज्यीय समझौते के तहत 7 राज्यों के बीच 393 यात्री बसें दौड़े रही है | इन यात्री बसों का संचालन आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिसा के बीच किया जा रहा है | यात्रियों को लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए जल्दी ही उक्त सभी राज्यों के बीच 703 बसों का संचालन किया जाएगा | इनके शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहर रेल कनेक्टिविटी और हवाई सेवा के बाद सड़क मार्ग से सीधे कनेक्ट हो जाएंगे | इसके लिए राज्य परिवहन प्राधिकार द्वारा परमिटों की सुनवाई की जा रही है | साथ ही बस मालिकों के आवेदनों का निराकरण कर परमिट जारी किया जा रहा है | परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी पड़ोसी राज्यों के बीच समझौते के तहत इनका संचालन किया जा रहा है | वहीँ नए अंतरराज्यीय मार्गों पर वाहन चलाने के इक्छुक बस मालिकों को अनुमति दी जा रही है |
इतना होगा किराया
अंतरराज्यीय समझौते के तहत संचालित किए जाने वाले बस का किराया प्रति किमी न्यूनतम 1.50 से अधिकतम 4.40 रुपए करीब होगा | बस की क्षमता, संचालन मार्ग, यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के आधार पर तय किया जाएगा | साथ ही बकायदा इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी | किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर छत्तीसगढ़ के साथ ही संबंधित राज्य की परिवहन टीम द्वारा कार्यवाई की जाएगी |
इन मार्गों पर संचालन
परिवहन विभाग आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखण्ड और ओडिसा के विभिन्न शहरों के बीच नई बस सेवा शुरू करने की कवायद में जुटा हुआ है | इसके लिए जारी किए गए परमिट और रिक्त परमिटों की सूची जारी की गई है | ताकि संबंधित राज्य और शहर का चयन करने के बाद नई यात्री बस सेवा को शुरू किया जा सके |
विज्ञापन
विज्ञापन