BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र ले जा रहे थे तस्कर

Admin

Fri, Jan 19, 2024

महासमुंद

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने लग्जरी कार से तीन किलो 126 ग्राम सोना जब्त किया है। तस्कर इस सोने को पश्चिम बंगाल से महासमुंद के रास्ते महाराष्ट्र ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। जब्त सोने की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक लग्जरी कार महासमुंद की ओर जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में सोना रखा हुआ है। रेहटीखोल चेकपोस्ट पर सिंघोडा पुलिस की टीम ने होंडा सिटी कार को रोककर पूछताछ की। चालक ने खड़गपुर पश्चिम बंगाल से नादेड़ महाराष्ट्र जाना बताया। कई सवालों का जवाब संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कार के चेंबर में रखे पैकेटों से 11 नग सोने का बिस्किट, तीन नग सोने का बड़ा पट्टी और पांच नग सोने का छोटा पट्टी मिला। इस तरह कार से कुल तीन किलो 126 ग्राम सोना मिला। इसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें