BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: जशपुर में 35 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Admin

Mon, Nov 20, 2023

जशपुर.

जिले की पत्थलगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 35 किलो गांजा समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अपने निर्माणाधीन मकान में गांजा छिपाकर रखा था फिलहाल पत्थलगांव पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

दरअसल यह मामला पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम बटुराकछार का है जहां आरोपी शिवधर यादव अपने नवनिर्मित घर में 35 किलो मादक पदार्थ गांजा रखे हुए था जिसकी सूचना मुखबिर के द्वारा पुलिस को मिली। सूचना के बाद टीम बनाकर पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को 35 किलो गांजा समेत गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजे की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। आपको बता दें कि उक्त आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल पत्थलगांव पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसके अन्य मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें