BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कबीरधाम में छोटा हाथी गाड़ी 30 फीट नीचे खाई में गिरी, एक की मौत

Admin

Tue, Dec 19, 2023

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले में सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में एक की मौत और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा कुकदूर थाना अंतर्गत बजाग-पंडरिया सड़क मार्ग पर ग्राम चांटा के पास हुआ है। सभी लोग एमपी की ओर से छोटा हाथी वाहन में बैठकर आ रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई है।

घायलों को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें कवर्धा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार, ये सभी मजदूर एमपी के हैं,जो कबीरधाम जिले में गन्ना कटाने के लिए आ रहे थे। घटना के बाद रात होने के कारण खाई से घायलों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम सात बजे तक घायलों को अस्पताल लाने का दौर चलता रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें