BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: बहन रितिका का आरोप - पति के अफेयर से परेशान थी कांग्रेस विधायक की बहू, सुसाइड केस में आरोप

Admin

Sat, Dec 16, 2023

परासिया

परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका के सुसाइड में गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। मोनिका की बहन रितिका ने अपने जीजा आदित्य वाल्मीकि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रितिका ने कहा कि जीजा आदित्य उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे। इससे त्रस्त आकर मोनिका ने फांसी लगाई है।

रितिका ने आरोप लगाया कि आदित्य का किसी महिला से अफेयर था। इसके चलते वह मोनिका को प्रताड़ित करता था और मारपीट किया करता था। वहअक्सर यह भी धमकी देता था कि मोनिका को मार कर दूसरी शादी करेगा।

मोनिका की शादी 3 साल पहले सोहन के बेटे आदित्य से हुई थी। बताया जा रहा है कि मोनिका 6 महीने के गर्भ से भी थी। मोनिका का शुक्रवार को  पोस्ट मार्टम किया गया। माता पिता मोनिका का शव लेकर इटारसी आ गए है जहाँ उसका अंतिम संस्कार होगा।

रितिका के मुताबिक़ मोनिका पिछले कुछ दिनों से मायके इटारसी में थी। इस दौरान आदित्य ने उसे फोन करके बुलाया था। आदित्य ने कहा था कि पापा विधायक बन गए हैं, इसलिए तुम भी बधाई देने आ जाओ। इसके बाद मां मोनिका को छोड़ने परासिया गई थी।

मोनिका को छोड़कर जब मां वापस आ गई थी। जब वे इटारसी पहुंची तो मोनिका  का फोन आया और कहा कि आदित्य उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। फोन के बाद जब मम्मी परासिया पहुंचीं तो देखा मोनिका की मौत हो चुकी थी।

अभी तक खुदखुशी के वजह का पता नहीं चला है. अभी तक ये भी खुलासा नहीं हो पाई है कि बहू ने आत्महत्या की है कि हत्या हुई है, पुलिस इसके जांच में जुटी हुई है. इस मामले में नया मोड़ तब आया जब इटारसी में रहने वाली मृतका की माँ और बहन ने गंभीर आरोप लगाया. सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने दामाद आदित्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की बहन ने कहा कि उसके बहनोई का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा था जिससे उसकी बहन परेशान थी.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें