BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कुख्यात बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर,टेंट कारोबारी को गोली मारी थी

Admin

Mon, Dec 11, 2023

भोपाल

भोपाल में सोमवार तड़के 3.30 बजे एक बदमाश शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश ने भोपाल में दिनदहाड़े एक टेंट कारोबारी को गोली मारी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर सीहोर जिले के दोहरा थाना प्रभारी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इसके बाद जब क्राइम ब्रांच ने इसे एक टीम बनाकर गिरफ्तार करने पहुंचीं तो नसीम से न सिर्फ वहां से भागने की कोशिश की बल्कि पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। तभी जवाब में पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। आरोपी को पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ईलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस पूरी घटना में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया है। डीसीपी क्राइम श्रुत्कीर्ति सोमवंशी, डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
कई मामले दर्ज
बता दें, नसीम वही आरोपी है जिसने पिछले दिनों थाना तलैया क्षेत्र में टेंट व्यवसाय से रंगदारी की थी और फायरिंग भी की थी और इसी ने वीडियो बनाकर सीहोर जिले में दोहरा ठाणे के प्रभारी को भी जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी नसीम गोली कांड सहित आधा दर्जन अपराधों में फरार चल रहा था। तभी से सीहोर जिले की क्राइम ब्रांच, थाना दोहरा पुलिस और भोपाल की तलैया पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें