BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: मोदी को शिवराज ने जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

Admin

Sun, Sep 17, 2023
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और भगवान महाकाल से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन के लिए करबद्ध प्रार्थना की है। चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए ईश्वर का वरदान हैं, वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र के आदर्श पर चलते हुए सम्पूर्ण विश्व में उन्होंने भारत की एक नई पहचान बनाई है। उनके दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। यह उनके संकल्पों का ही सुफल है, जो भारत आज एक नये शिखर पर प्रतिष्ठित हुआ है। देश उनके महान नेतृत्व में ऐसे ही तीव्रतम गति से सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ता रहे, यही शुभेच्छा। उनके शुभ जन्मदिन पर भगवान महाकाल से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन के लिए करबद्ध प्रार्थना करते हैं। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और अनंत शुभकामनाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें